संदिग्ध हालात मे लापता हुई किशोरी, पुलिस ने छह घंटे में की बरामद

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने महज छह घंटे में फरीदाबाद हरियाणा से सकुशल बरामद कर लिया।

संदिग्ध हालात मे लापता हुई किशोरी, पुलिस ने छह घंटे में की बरामद

थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने महज छह घंटे में फरीदाबाद हरियाणा से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से किशोरी के स्वजनों ने राहत की सांस ली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय किशोरी एक जून की सुबह घर से अचानक लापता हो गई थी। पिता के खेत पर होने के दौरान किशोरी के गायब होने की जानकारी शाम को घर लौटने पर हुई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। इसी बीच शाम करीब सात बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें किशोरी की हैलो की आवाज आई।उसके

बाद फोन स्विच आफ कर लिया।इसके बाद स्वजन तत्काल थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तेजी से कार्रवाई शुरू की। आनन फानन मे पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर किशोरी की लोकेशन फरीदाबाद ( हरियाणा) पाई। इसके बाद हल्का दरोगा सुकेन्द्र सिह॔ अपनी टीम के साथ फरीदावाद पहुंचे। जहां से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।