विषाक्त पदार्थ खाने वाले प्रेमी युगल की हालत में सुधार

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

कछला गंगा घाट पर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, फिर मेडिकल कॉलेज भेजा। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है। परिजनों की अनुपस्थिति ने स्थिति को चर्चा का विषय बना दिया है।

विषाक्त पदार्थ खाने वाले प्रेमी युगल की हालत में सुधार

कछला गंगा घाट पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले नाबालिग प्रेमी जोड़े को स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। दोनों की हालत में गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दरअसल उझानी कोतवलाी के कछला गंगा घाट पर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने गुरूवार को कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। दुकानदारों ने पुलिस को जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था और उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई थी और दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना के अगले दिन भी प्रेमी जोड़े के परिजन मेडिकल नहीं पहुंचे थे, जिससे स्थिति चर्चा का विषय बनी रही। कछला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की देखभाल उसका बहनोई कर रहा था, जबकि उसकी बहन भी अस्पताल नहीं पहुंची थी। डाक्टर ने बताया कि दोनों का इलाज जारी था और हालत स्थिर बनी हुई थी। पुलिस परिजनों से संपर्क करने के प्रयास कर रही थी और मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।