संपत्ति विवाद में टंकी पर चढ़ा किशोर

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं। वजीरगंज ब्लॉक के बरीपुरा गांव में संपत्ति विवाद से परेशान होकर 16 वर्षीय वजीरगंज ब्लॉक के बरीपुरा गांव में संपत्ति विवाद से परेशान होकर 16 व

संपत्ति विवाद में टंकी पर चढ़ा किशोर

बदायूं। वजीरगंज ब्लॉक के बरीपुरा गांव में संपत्ति विवाद से परेशान होकर 16 वर्षीय किशोर पानी की टंकी पर चढ़ गया। पीड़ित का अपने ताऊ से पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें पुलिस से मदद न मिलने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंच चुकी है।मामला बरीपुरा गांव का है, जहां रहने वाले शिवराज का 16 वर्षीय पुत्र शिवम अपने परिवार के साथ चल रहे संपत्ति विवाद को लेकर मानसिक रूप से बेहद परेशान था। परिजनों के अनुसार, शिवम ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से तंग आकर वह जल जीवन मिशन के तहत बनी ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, पुलिस प्रशासन की टीम लगातार युवक को समझाने और नीचे उतारने की कोशिश कर रही है, लेकिन न्याय का ठोस आश्वासन न मिलने के कारण नाबालिग किशोर अभी भी नीचे उतरने को तैयार नहीं है। स्थानीय प्रशासन उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार मान-मनौव्वल में जुटा हुआ है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।