Badaun News: कोटेदार पर किशोर का गला दबाकर कुत्ते से कटवाने का आरोप

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बदायूं में 14 वर्षीय किशोर प्रिंस के साथ कोटेदार द्वारा राशन की पर्ची लेने के दौरान मारपीट की गई। आरोप है कि कोटेदार ने नशे में किशोर का गला दबाया और अपने कुत्ते से दोनों पैरों में काटवा दिया। किशोर की मां ने पुलिस में तहरीर दी है और आरोपों की जांच की मांग की है।

कोटेदार पर किशोर का गला दबाकर कुत्ते से कटवाने का आरोप
कोटेदार पर किशोर का गला दबाकर कुत्ते से कटवाने का आरोप

Badaun News: बदायूं। राशन की पर्ची लेने गए 14 वर्षीय किशोर से मारपीट, उसका गला दबाने और पालतू कुत्ते से दोनों पैरों में कटवाने का आरोप लगा है। आरोप है कि किशोर के घर पहुंचने के बाद कोटेदार वहां भी पहुंच गया और उसकी मां से मारपीट की। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी राजेश्वरी ने गांव के कोटेदार पर अपने 14 वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, नौ अगस्त को उसने बेटे को राशन की पर्ची निकलवाने के लिए कोटेदार के पास भेजा था। आरोप है कि कोटेदार नशे की हालत में था।

पर्ची निकालने की बात कहने पर वह आगबबूला हो गया और किशोर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कोटेदार ने किशोर का गला भी दबाया। इसके बाद पालतू कुत्ते से उसके दोनों पैरों में कटवाने का आरोप है। किसी तरह किशोर वहां से भागकर घर पहुंचा। महिला का आरोप है कि कोटेदार पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया और वहां उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। महिला के अनुसार, मारपीट में उसके मुंह से खून निकलने लगा। उसने कोटेदार पर कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो राशन कम देने का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि घटना के बाद उसने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस से किशोर के साथ हुई मारपीट, गला दबाने और कुत्ते से कटवाने के आरोप की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: कोटेदार पर किशोर का गला दबाकर कुत्ते से कटवाने का आरोप