जनगणना में ड्यूटी कटवाने को चक्कर काट रहे गुरुजी
Badaun News - शिक्षक जनगणना में ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों के पास जा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि बिना ठोस कारण के ड्यूटी नहीं कटेगी। जिले में करीब छह हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बीमारी का बहाना करने वालों की मेडिकल जांच भी होगी। शिक्षामित्र अपनी ड्यूटी लगाने की मांग कर रहे हैं।

जनगणना में ड्यूटी कटवाने के लिए शिक्षक कलक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना किसी ठोस कारण के ड्यूटी नहीं काटी जाएगी और जनगणना में ड्यूटी करना ही है। लापरवाही बतरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनगणना में जिले से करीब छह हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन दिनों यूजर आईडी पासवर्ड जारी हो चुका हैं और प्रशिक्षण कराया जाना भी शुरू हो गया है। इसी बीच तमाम शिक्षकों द्वारा जनगणना ड्यूटी कटवाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए वह अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं और तरह-तरह के कारण बताकर ड्यूटी कटवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी शिक्षक की ठोस कारण बना ड्यूटी नहीं काटी जाएगी।
वहीं बीमारी का बहाना करने वाले शिक्षकों की मेडिकल बोर्ड से भी जरूरत पड़ने पर जांच कराई जाएगी। इधर जनगणना ड्यूटी से वंचित शिक्षामित्र अनुदेशक अपनी ड्यूटी लगवाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इस बार जनगणना डिजिटल मोड पर कराई जा रही है और जनगणना के बदले में अच्छा खासा भुगतान किया जायेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी के लिए शिक्षकों के नाम जा चुके हैं, अनावश्यक ड्यूटी कटवाने के लिए परेशान न हों, निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करके जनगणना के कार्य में अपना योगदान दें।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


