टेट अनिवार्यता के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक
Badaun News - बदायूं में प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और ज्ञापन सौंपा। संघ के नेताओं ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ शिक्षकों की सेवाओं में टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है, जिसका विरोध किया जा रहा है।

बदायूं, संवाददाता। टेट अनिवार्यता के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां से लेकर डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। शिक्षकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। धरना प्रदर्शन की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गयी। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गत वर्ष 25 सितंबर को शिक्षकों की सेवाएं जारी रहने एवं पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता संबंधी आदेश जारी किया है। जिसका शिक्षकों द्वारा विरोध किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरटीई एक्ट 2009 का हवाला देते हुये आदेश दिया है कि शिक्षकों को अपनी सेवायें जारी रखने और पदोन्नति में टीईटी अनिवार्य की जाये, जो कि न केवल आरटीई एक्ट लागू होने के बाद नियुक्त शिक्षकों पर, ब्लकि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व के शिक्षकों को भी इस आदेश के अनुपालन दायरें मे रख दिया है। जिला मंत्री उदयवीर यादव ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता समाप्त की जाये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



