शिक्षकों ने बीईओ लगाया पर शोषण का आरोप

Feb 28, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - उत्तर प्रदेश में शिक्षक प्रतिनिधियों ने खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन किया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत, शिक्षकों ने बीईओ पर शिक्षकों के अवकाश निरस्त करने और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शोषण जारी रहा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

शिक्षकों ने बीईओ लगाया पर शोषण का आरोप

क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली के विरुद्ध शिक्षक प्रतिनिधियों ने लामबंद होकर प्रदर्शन किया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीईओ को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए। प्रतिनिधियों का कहना है कि बीईओ द्वारा शिक्षकों के अवकाश बिना कारण बार-बार निरस्त किए जाते हैं और चयन वेतनमान के नाम पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। ज्ञापन में विद्यालय कंपोजिट ग्रांट में कमीशनखोरी और ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में संगठनों की अनदेखी का भी मुद्दा उठाया गया। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि शोषण न रुका और उनके सम्मान से समझौता हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और टीएफआई के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा से की गई है। इस दौरान अशोक यादव, राजन यादव, इकबाल अहमद, राजेंद्र गुलाटी, परवेज अनवर, अजयपाल सिंह और रावेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।