Badaun News: बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर
Badaun News: बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर

Badaun News: बिल्सी। कस्बा उझानी से प्राथमिक विद्यालय सिद्धपुर चित्रसेन आ रही शिक्षिका की बाइक में पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका और उनके पति घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बिल्सी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। उझानी कस्बा निवासी शिक्षिका रितु माहेश्वरी अपने पति रचित माहेश्वरी के साथ बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिद्धपुर चित्रसेन आ रही थीं। जैसे ही दंपती की बाइक उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव सिरासौल के निकट पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात ईको कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर
लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर दूर जा गिरी। हादसे में रितु माहेश्वरी और उनके पति रचित माहेश्वरी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को संभाला और उपचार के लिए सीएचसी बिल्सी पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया, जिसके बाद हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे के बाद ईको कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।


