
छात्रा को फेल करने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक पर मुकदमा
Badaun News - जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है मामला जांच शुरूजरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है मामला जांच शुरूजरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव
बदायूं। इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती के पिता ने आरोप लगाया कि कॉलेज का एक शिक्षक पहले उसे लगातार फेल करने और जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि वही शिक्षक देर रात छत के रास्ते घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की कोशिश कर रहा था। शोर पर परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती है, जहां भौतिक विज्ञान के शिक्षक अमित गुप्ता लगातार उसे फेल करने और जान से मारने की धमकी देता था।

आरोप है कि शिक्षक खुद को स्कूल प्रबंधक का रिश्तेदार बताकर तथा राजनीति व पुलिस में पकड़ होने का दावा कर छात्रा पर दबाव बनाता था। तहरीर के अनुसार, 26 नवंबर की रात करीब 11 बजे, जब घर के बड़े सदस्य बाहर थे, अमित गुप्ता छत के रास्ते उनके घर में घुस आया और छात्रा को पकड़कर छेड़खानी की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी लंबे समय से छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और फेल करने व नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उसे डराता था। पिता ने पुलिस से मांग की कि घटना की गहन जांच कर छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जाए और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। फिलहाल छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




