2021 में बनी थी फर्जी फर्म, कुछ दिन काम के बाद हुई बंद

Apr 08, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - किसान भोला सिंह को आयकर विभाग से नोटिस मिला, जिसमें उनके नाम से एक फर्जी फर्म का टर्नओवर 13 करोड़ 63 लाख 53 हजार 289 रुपये दिखाया गया। डीएम अवनीश कुमार राय के निर्देश पर जांच शुरू हुई। किसान ने बताया कि उसका आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर दिल्ली में 'राम स्टोर' नाम से फर्म खोली गई।

2021 में बनी थी फर्जी फर्म, कुछ दिन काम के बाद हुई बंद

किसान को आयकर विभाग के नोटिस मिलने के मामले में डीएम अवनीश कुमार राय के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है। प्रकरण की जांच एडीएम एफआर एवं वाणिज्यकर के असिस्टेंट कमिश्नर कर रहे हैं। अब तक की जांच में किसान के नाम से बनी फर्म फर्जी निकली है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर भमोरी (मझरा जुल्हैपुरा) निवासी किसान भोला सिंह को आयकर विभाग की ओर से बीते दिनों एक नोटिस मिला था। इसमें उनके नाम से बनी एक फर्म के माध्यम से जीएसटी के लिए 13 करोड़ 63 लाख 53 हजार 289 रुपये का टर्नओवर दिखाया गया था। आयकर विभाग के इंसाइट पोर्टल से जानकारी मिलने पर किसान को नोटिस जारी करके 16 अप्रैल तक रिटर्न दाखिल न करने का कारण पूछा गया था।

नोटिस मिलने के बाद किसान ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया। इसके बाद डीएम ने इस मामले में दो सदस्यीय समिति गठित कर जांच बैठा दी। जांच समिति ने मंगलवार को किसान के बयान दर्ज किए। साथ ही किसान के आधार और पेन कार्ड की फोटो कॉपी ली। अब तक की जांच में पता चला है कि 2021 में किसान के आधार और पेन कार्ड का प्रयोग करके फर्म रजिर्स्टड की कई थी। कुछ महीने काम करने के बाद फर्म बंद कर दी गई।पूछा कहां-कहां दिया आधार-पैन :जांच समिति ने किसान से पूछा कि आधार और पैन की फोटो कॉपी कहां-कहां दी। किसान ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान बिसौली तहसील में 2021 में बैनामा कराया था। उसी वर्ष एक बैनामा सहसवान तहसील में कराया जहां भी पैन कार्ड और आधार दिया।रिपोर्ट कराने को तहरीरकिसान ने बताया कि उसके आधार एवं पैन कार्ड का दुरुपयोग करके दिल्ली के नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित लोहामंडी ओवरब्रिज के पास ‘राम स्टोर’ नाम से एक फर्म संचालित की गई। इस प्रकरण में वजीरगंज थाना में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।