ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंकरंट लगने से पनीर के व्यापारी की मौत

करंट लगने से पनीर के व्यापारी की मौत

शहर के प्रमुख पनीर व्यापारी के बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा...

करंट लगने से पनीर के व्यापारी की मौत
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 13 Jun 2023 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के प्रमुख पनीर व्यापारी के बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। व्यापारी की मौत के बाद बाजार में शोक की लहर दौड़ गयी।

बीसलपुर के मोहल्ला बाजार कटरा निवासी सुरेश चन्द्र गुप्ता 70 प्रमुख पनीर व्यापारी हैं। सुबह वह अपने मकान में नहाने के लिए गये थे। मोटर में करंट आने के कारण उन्हें करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गयी। व्यापारी की मौत की खबर मिलते ही शहर के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गयी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी गीता गुप्ता का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें