
उझानी पहुंचे एडी हेल्थ, महिला डॉक्टर मिलीं गैरहाजिर
Badaun News - बदायूं में समीक्षा बैठक करके स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लीबदायूं में समीक्षा बैठक करके स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लीबदायूं में समीक्षा बैठक करके स
बदायूं/उझानी, हिटी। स्वास्थ्य विभाग के एडी हेल्थ डॉक्टर जयपाल सिंह राठौड़ ने उझानी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एक महिला डॉक्टर गैरहाजिर मिली। जिनका स्पष्टीकरण माना गया है। इसके साथ ही बदायूं में समीक्षा बैठक करके स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ली। बुधवार को एडी हेल्थ जयपाल सिंह ने उझानी अस्पताल की सारी व्यवस्थाएं देखी। उच्च सफाई व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी भी जताई। एक प्रसूता ने एडी हेल्थ से₹ 500 लेने की शिकायत की जिसके जांच के आदेश एमओआईसी को दिए गए हैं। इसी के साथ बरसात के मौसम में फैल रहे, वायरल मलेरिया डेंगू जैसे रोगों की रोकथाम के लिए सचेत रहने के लिए कहा वहीं गांव-गांव हेल्थ कैंप लगाने के भी निर्देश दिए।
इसी के साथ उन्होंने बरायमय खेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इसके बाद बदायूं पहुंचे एडी हेल्थ ने यहां समीक्षा बैठक की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा संग स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




