ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंग्राम विकास अधिकारी संघ के संरक्षक बने सुरेश

ग्राम विकास अधिकारी संघ के संरक्षक बने सुरेश

ग्राम विकास अधिकारी संघ की बैठक मालवीय आवास पर आयोजित की गई। इसमें संघ की समस्याएं सुनी गई और निस्तारण...

ग्राम विकास अधिकारी संघ के संरक्षक बने सुरेश
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 10 Jun 2019 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम विकास अधिकारी संघ की बैठक मालवीय आवास पर आयोजित की गई। इसमें संघ की समस्याएं सुनी गई और निस्तारण कराया। इसके साथ ही नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।बैठक में सुरेश चंद्र शर्मा को संरक्षक चुना गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी केपी सिंह को दी गई। प्रांतीय प्रतिनिधि का जिम्मा जगदीश चंद्र तिवारी संभालेंगे।

इनके अलावा रमेश चंद्र पाल सचिव/जिला मंत्री, डीपी सिंह सोलंकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कर्मवीर सिंह चौहान, अनिल कुमार उपाध्यक्ष, सलीम मियां कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह मीडिया प्रभारी, अजय पाल सिंह, अंकुर पाराशरी सह सचिव, दीपमाला, छत्रपाल शाक्य संगठन मंत्री, अमोल पाराशर ऑडिटर चुने गए।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि संघ से जुड़े लोगों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा, चाहे कुछ भी करना पड़े।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें