ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंअंधविश्वास भारत वर्ष के विकास में बड़ा रोड़ा

अंधविश्वास भारत वर्ष के विकास में बड़ा रोड़ा

गांव परौली में चल रही भगवान बुद्ध की कथा के तीसरे दिन पूर्व मंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध भारत की भूमि पर जन्म लिया। विश्व के अनेक देशों ने उनका अनुशरण...

अंधविश्वास भारत वर्ष के विकास में बड़ा रोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 18 Dec 2017 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

गांव परौली में चल रही भगवान बुद्ध की कथा के तीसरे दिन पूर्व मंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध भारत की भूमि पर जन्म लिया। विश्व के अनेक देशों ने उनका अनुशरण किया।

वह अपनी जीवन शांति से व्यतीत कर रहे है और विकास की ओर अग्रसर है। परंतु हमारा देश अंधविश्वास में फंसा हुआ है। हम सभी को अंधविश्वास को छोड़कर भगवान बुद्ध के उपदेशों का अनुशरण करना होगा। तभी हमारा देश विश्व में अग्रणी होगा। संकिया से पधारी धम्मचारिणी रीना शाक्य ने भगवान बुद्ध के विवाह का प्रसंग सुनाया। सिद्धार्थ का विवाह कोलिय वंश के राजा की बेटी यशोधरा से हुआ। इस मौके पर डा.बीपी मौर्य, इच्छाराम शाक्य, हीरालाल शाक्य, प्रेमराज शाक्य, लालता प्रसाद, जनकराम, मोहर सिंह, चंद्रपाल, उमाशंकर शाक्य, सूर्यप्रकाश शाक्य, मुकेश मौर्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें