
धूप ने दी राहत, हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
Badaun News - बदायूं में चटक धूप ने गलन भरी सर्दी से राहत दी है। सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकलने से लोग खेतों, पार्कों और छतों पर आनंदित हुए। बाजार में भी रौनक लौटी है और किसान अपने काम में जुट गए हैं। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और रात का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
बदायूं, संवाददाता। दूसरे दिन भी चटक धूप खिलखिकार निकली। जिससे कोहरा और गलन भरी सर्दी से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से चली हवाओं ने शाम होते ही ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह के समय मौसम साफ रहने पर समय से धूप निकली। जिससे लोग खेत-मैदान, पार्क एवं छतों पर लोग धूप का आनंद लेते रहे। वहीं धूप निकलने से बाजार में भी रौनक दिखी है तो वहीं किसान भी खेतों पर कामकाज को निकले हैं। रविवपर की सुबह साफ मौसम के बीच हुई है। सुबह में आठ बजे ही सूर्यदेव चमकने लगे। 10 बजते ही धूप ने अपनी दम दिखानी शुरू की।
दोपहर भर धूप चटकदार धूप खिली रही है। धूप निकलते ही फसलें और पशु पक्षी ही खिले-खिले नजर नहीं आये बल्कि लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान अलग नजर आई है। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा है, जबकि रात का पारा सात डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिन न्यूनतम पांच डिग्री तक गया था और दिन का तापमान 18 डिग्री रहा। फिलहाल तेज धूप निकली तो महीने भर बाद राहत मिली है। आठ दिसंबर से भीषण कोहरा और गलन भरी सर्दी की शुरूआत हुई थी जिसके बाद अब राहत मिली है। अब चटकदार धूप निकली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




