ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूं पांच दिन से गन्ना खरीद बंद, किसान परेशान

पांच दिन से गन्ना खरीद बंद, किसान परेशान

राणा शुगर मिल के आमगांव क्रय केंद्र पर पांच दिनों से गन्ना की तोल नहीं हो रही...


पांच दिन से गन्ना खरीद बंद, किसान परेशान
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंWed, 19 Feb 2020 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

राणा शुगर मिल के आमगांव क्रय केंद्र पर पांच दिनों से गन्ना की तोल नहीं हो रही है। जिसकी वजह से गन्ना किसान परेशान है।

किसानों ने इस संबंध में गन्ना अफसरों से शिकायत की, लेकिन अब तक क्रय केंद्र पर गन्ना खरीद शुरु नहीं कराई गई है। इससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है।सदर तहसील के दातागंज रोड़ पर राणा शुगर मिल का आमगांव पर लगा तृतीय क्रय केंद्र पांच दिन से बंद है। जिसके चलते खरीद नहीं की जा रही है। क्रय केंद्र के बाहर किसान अपनी ट्रालियों को लेकर खड़े हैं। कई दिनों से खड़ा गन्ना खराब होने लगा है और सूखने लगा है।

मगर किसानों का गन्ना खरीदा नहीं जा रहा है, जिससे किसान आक्रोशित है। इधर इस क्रय केंद्र पर गन्ना किसानों का सामान्य प्रजाति का भी गन्ना खरीदने को मना कर दिया गया है। जिससे किसानों में चीनी मिल के प्रति रोष पनप रहा है। गन्ना किसानों का कहना है कि राणा शुगर मिल के अफसर पूरी तरह से मनमानी पर उतारु हो गए है।

जब मन चाहा तब खरीद की, अन्यथा बंद कर दी। इस मिल के क्रय केंद्र पर सामान्य प्रजाति का गन्ना खरीदने को मना किया जा रहा है। ऐसे में हम लोग गन्ना कहा ले जाएं। किसानों ने कहा कि अगर गन्ना नहीं खरीदा गया तो अधिकारियों का घेराव करेंगे। गन्ना सचिव डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मिल अफसरों से वार्ता कर गन्ना खरीद कराई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें