ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंघर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत, गन्ना विभाग ने जारी किया ई गन्ना एप

घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत, गन्ना विभाग ने जारी किया ई गन्ना एप

गन्ना किसानों को पर्ची जारी हुई या नहीं, या फिर पर्ची नहीं मिल रही है तो कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। किसान अपने एंड्रायड फोन में ई-गन्ना एप डाउनलोड कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस एप...

घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत, गन्ना विभाग ने जारी किया ई गन्ना एप
हिन्दुस्तान संवाद,बदायूंFri, 15 Nov 2019 12:28 PM
ऐप पर पढ़ें

गन्ना किसानों को पर्ची जारी हुई या नहीं, या फिर पर्ची नहीं मिल रही है तो कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। किसान अपने एंड्रायड फोन में ई-गन्ना एप डाउनलोड कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस एप पर किसानों को शिकायत दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। ई-गन्ना एप का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा चुका है। गन्ना किसानों की सुविधा एवं पारदर्शित के लिए गन्ना विभाग ने ई-गन्ना मोबाइल एप लॉच किया है। यह एप गन्ना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस एप को मोबाइल फोन में डाउनलोड करने के बाद किसानों को गन्ने की समस्या से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

किसान एप के माध्यम से पर्ची न मिलने, भुगतान, भूमि फीड न होने, गन्ने का रकबा फीड आदि न होने की समस्त प्रकार की शिकायतें एप के माध्यम से कर सकेंगे। किसान ई- गन्ना एप को गूगल प्ले स्टोर में जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एप खोलने पर किसान को भाषा बदले, जानकारी देखे, नए किसान जोड़ें, किसान हटाएं, जानकारी अपडेट करें, हमारे बारे में ये ऑप्शन मिलेंगे। किसान के लिए सबसे पहले नए किसान जोड़े ऑप्सन पर क्लिक करना होगा, यहां पर यूजीसी कोड या फिर जिले का चयन करने के बाद एप के अंदर प्रवेश करना होगा। इसके बाद जिले की चीनी मिल दिखने लगेगी। यहां किसान गांव का कोड दर्ज या फिर किसान का नाम सर्च कर किसान अपने से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें