Badaun News: जनहित सत्याग्रह मोर्चा का पहला सम्मेलन संपन्न
Badaun News: स्काउट भवन के सभागार कक्ष में आयोजित जनहित सत्याग्रह मोर्चा के सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारी।

Badaun News: नगर में आयोजित सम्मेलन में जनहित सत्याग्रह मोर्चा का पहला सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन पूरी तरह से सफल रहा। यह सम्मेलन स्काउट भवन के सभागार कक्ष में आयोजित किया गयाl सम्मेलन की शुरुआत कृष्ण गोपाल गुप्ता की ओर से देशभक्ति गीत पर की गई। सम्मेलन के दौरान कॉमरेड राकेश ने कहा कि मोर्चा का सम्मेलन बहुत ही विपरीत सामाजिक राजनीतिक परिस्थितियों में हो रहा है। वह उम्मीद करते हैं कि यह सम्मेलन मोर्चा को नई दिशा प्रदान करेगा। मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि मोर्चा ने पिछले समयों में अपनी क्षमता भर योगदान दिया है। देश दुनियां में घटने वाली हर जनविरोधी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मोर्चा का संकल्प
मोर्चा आने वाले समय में भी शोषितों उत्पीड़ितों के न्यायपूर्ण आंदोलनों को आगे बढ़ाएगा। इस मौके पर सुनील कुमार, राम निवास, मुख्य अतिथि चौधरी सौदान सिंह, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सीएल गौतम ने कहा कि मोर्चा जरूरतमंद लोगों को हर संभव लीगल मदद देने का प्रयास करेगा। विशिष्ट अतिथि मुनिशा देवी ने कहा कि देश में मेहनतकश महिलाओं की स्थिति बहुत ही खराब है। वह बहुत ही अल्प मानदेय में काम करने को मजबूर हैं।
मोर्चा की नए पदाधिकारियों का चयन
सम्मेलन ने मोर्चा की नई कमेटी और नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। प्रेमपाल सिंह को अध्यक्ष, चरन सिंह यादव को महामंत्री, डॉ. सतीश को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एडवोकेट सीएम गौतम, शिशुपाल सिंह, राजेश जौहरी, राजेश सक्सेना आदि को मनोनीत किया गया।
नई कमेटी और पदाधिकारियों की जानकारी
इसके बाद सम्मेलन ने मोर्चा की नई कमेटी और नए पदाधिकारियों का चुनाव किया। प्रेमपाल सिंह को अध्यक्ष, चरन सिंह यादव को महामंत्री, डॉ. सतीश को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सीएल गौतम, मिथलेश कुमारी, शिशुपाल सिंह, राजेश जौहरी, राजेश सक्सेना, मंत्री वीरेंद्र कुमार, मुनिशा देवी, कृष्ण गोपाल गुप्ता बनाये गये। प्रभारी महिला प्रकोष्ठ ममता भदौरिया, सह प्रभारी जरीना बेगम को, मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन, कार्यालय प्रभारी देवेंद्र यादव, संगठन मंत्री सुनील कुमार, विधिक सलाहकार एडएल गौतम, पवन गौतम, योगेश यादव, संरक्षक कॉमरेड रामप्रकाश पूर्व प्रवक्ता, चौधरी सौदान सिंह, कॉमरेड नफीस अहमद, राम चंद्र सिंह को चुना गया।


