डीपी महाविद्यालय का एनएसएस शिविर संपन्न

Mar 01, 2026 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - खंदक स्थित प्राथमिक विद्यालय में डीपी महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के समापन पर मौजूद छात्र छात्रायें व स्टाफ।

डीपी महाविद्यालय का एनएसएस शिविर संपन्न

सहसवान। खंदक स्थित प्राथमिक विद्यालय में डीपी महाविद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। प्रधान रमेश कुमार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में अनुशासन और सामाजिक चेतना पैदा करता है। मुख्य अतिथि अक्षिता यादव ने इसे समाज से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया। प्राचार्य डॉ. भारत सिंह ने समाज सेवा का संदेश देते हुए सभी को कर्तव्यों के पालन करने को प्रेरित किया। संचालन एनएसएस प्रभारी दिव्यांश सक्सेना व अवंतिका चांडक ने किया। उत्कृष्ट योगदान के लिए शिशुपाल, रंजीत, विमला, सरिता राजपूत, प्रियंका और वृंदा माहेश्वरी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. महीपाल सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, विनोद यादव, डॉ. नीलोफ़र खान व नितिन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।