पैरामेडिकल छात्र को गैर समुदाय के छात्रों ने पीटा, जिंदा जलाने की धमकी

Dec 25, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक छात्र ने गैर समुदाय के छात्रों पर मारपीट, जातिसूचक अपशब्द और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने बताया कि उसे बांग्लादेश जैसी स्थिति का सामना करने की धमकी दी गई। विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले पर आक्रोश जताया है और जांच की जा रही है।

पैरामेडिकल छात्र को गैर समुदाय के छात्रों ने पीटा, जिंदा जलाने की धमकी

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने गैर समुदाय के कुछ छात्रों पर मारपीट, जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्र का कहना है कि पढ़ाई कर रहे छात्र उसे काफिर कहकर बांग्लादेश जैसा हाल करने और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दे रहे थे। घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों में आक्रोश है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का है। यहां फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव सुजयातपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं।

मुकेश के साथ ही कॉलेज में गैर समुदाय के तीन युवक भी अध्ययनरत हैं, जो आए दिन उसके साथ मारपीट करने और धमकियां देने का आरोप है। पीड़ित छात्र का कहना है कि 23 दिसंबर को कॉलेज परिसर में तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की और बांग्लादेश में हुए कांड जैसा हाल करने की धमकी दी। इसके अलावा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी भी दी गई। मुकेश ने बताया कि जब उसने इस घटना की शिकायत कॉलेज प्राचार्य से की तो आरोपियों से माफीनामा लिखवाया गया, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएं नहीं रुकीं। छात्र के साथ गैर समुदाय के युवकों द्वारा की गई मारपीट और धमकी की घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों में रोष देखा गया। वहीं विश्व हिंदू परिषद के युवा प्रमुख गौरक्षा विभाग ब्रजप्रांत संजीव कुमार ने बताया कि संगठन को सूचना मिली थी कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक छात्र के साथ मारपीट कर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। जब कार्यकर्ता पीड़ित छात्र से मिलने पहुंचे तो उसने बताया कि तीन मुस्लिम छात्र हिंदू छात्रों से गलत भाषा में बातचीत करते हैं। पहले कॉलेज परिसर में ही उसके साथ मारपीट की गई और इसके बाद बाहर चाय की दुकान पर भी उसे घेरकर अपशब्द कहे गए। छात्र का आरोप है कि आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि क्या तुम्हें बांग्लादेश की घटनाओं से कोई सीख नहीं मिल रही है। फिलहाल छात्र द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और मामले को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो तथ्यों के आधार पर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। हरेंद्र सिंह,प्रभारी निरीक्षक मारपीट की घटना में शामिल छात्रों को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित की गई है। मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अरुण कुमार, प्राचार्य

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।