आंधी में नीम का पेड़ गिरा, दबतोरी-बिसौली मार्ग बाधित
रविवार को दबतोरी-बिसौली रोड पर तेज आंधी के चलते एक नीम का पेड़ गिर गया। इससे मार्ग बंद हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया।

दबतोरी-बिसौली रोड पर स्थित दबतोरी पुलिस चौकी के सामने रविवार को तेज आंधी के चलते एक पुराना नीम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के समय सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात व्यवस्था संभाली। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को सड़क से हटाने का कार्य शुरू कराया गया।
करीब कुछ समय की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर मार्ग को साफ कराया गया, जिससे यातायात दोबारा सुचारू हो सका। तेज हवाओं के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर होने से उसके गिरने की बात कही जा रही है। पुलिस ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


