ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबदायूं में मंडी के अंदर टैक्स के विरोध में हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

बदायूं में मंडी के अंदर टैक्स के विरोध में हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान के दूसरे दिन मंगलवार को बदायूं, बिल्सी, उझानी, बिसौली, वजीरगंज, दातागंज गल्ला मंडी बंद है। गल्ला व्यापारी हड़ताल के दौरान मंडी के अंदर टैक्स लागू करने की नीति का विरोध कर...

बदायूं में मंडी के अंदर टैक्स के विरोध में हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
बदायूं। हिन्दुस्तान टीमTue, 22 Sep 2020 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान के दूसरे दिन मंगलवार को बदायूं, बिल्सी, उझानी, बिसौली, वजीरगंज, दातागंज गल्ला मंडी बंद है। गल्ला व्यापारी हड़ताल के दौरान मंडी के अंदर टैक्स लागू करने की नीति का विरोध कर रहे हैं। बिल्सी गल्ला व्यापार कल्याण समिति अध्यक्ष ललितेश वाष्र्णेय ने कहा कि मंडी के बाहर व्यापार करने पर टैक्स नहीं लिया जा रहा है। इसी प्रकार मंडी के अंदर भी टैक्स लेना बंद किया जाए। सरकार को जल्द हम लोगों के साथ अपनायी गई दोहरी नीति वापस लेने की जरूरत है। गल्ला मंडियों की हड़ताल के बाद किसान अपनी उपज को मंडियों में नहीं बेच पा रहे हैं। किसान औने पौने भाव में आढ़तियों को अपनी उपज सप्लाई कर रहे हैं। हड़ताल 26 सितंबर तक जारी रहेगी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें