जनगणना कार्य में सहयोग न करने पर होगी कार्रवाई
प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक में 2027 की जनगणना में सहयोग न करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। एडीएम प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा किया जायेगा, और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रमुख सचिव ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ देर शाम की समीक्षा बैठक में जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाये। प्रमुख सचिव के निर्देंश के क्रम में एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने स्थानीय स्तर पर आदेश जारी किया है। जिसमें कहा है कि जनगणना 2027 का कार्य शासन की प्राथमिकता में है। जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले कार्मिकों के खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्यों की माइक्रो मॉनिटरिंग की जा रही है और जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कराया जायेगा, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने जनगणना 2027 के कार्य के लिए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों व अन्य प्रगणणों से आह्वान किया कि वह अपने दायित्वों का निर्वाहन ठीक प्रकार से करें। इधर बेसिक के कुछ शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गायब हैं, जिनके लिये बीएसए वीरेंद्र कुमार की ओर से नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस का जवाब न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


