ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबंद पड़े कंट्रेक्शन कार्य को मिलेगी रफ्तार

बंद पड़े कंट्रेक्शन कार्य को मिलेगी रफ्तार

लॉक डाउन के बीच जनपद में बंद पड़े करोड़ों के कंट्रेक्शन कार्य को रफ्तार मिलने जा रही...

बंद पड़े कंट्रेक्शन कार्य को मिलेगी रफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSun, 03 May 2020 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

लॉक डाउन के बीच जनपद में बंद पड़े करोड़ों के कंट्रेक्शन कार्य को रफ्तार मिलने जा रही है।

डीएम कुमार प्रशांत ने चार मई से प्रमुख बड़े कार्यो को शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि अधिकांश मशीनरी से होने वाले कार्य किए जाए। लेवर की जरूरत पड़ने पर बाहर से आए प्रवासी मजूदरों को प्राथमिकता दी जाए।

लॉक डाउन के चलते मेडिकल कालेज, बरेली मथुरा बाईपास पर पुल का निर्माण, दिल्ली हाईवे पर फोरलेन का निर्माण अधर में लटक गया था। लेकिन 30 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन एवं कार्यदायी संस्थाओं के अफसरों के साथ हुई बैठक में डीएम ने साफ कर दिया कि लॉक डाउन में ही बंद पड़े कंट्रेक्शन कार्यो को शुरू किया जाए।

डीएम के निर्देश पर जनपद में चार मई से मेडिकल कालेज में एकेडमिक ब्लॉक, गल्र्स एवं ब्यॉय होस्टल का बंद पड़ा निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही सेतु निगम द्वारा बरेली मथुरा बाईपास पर बनाए जा रहे 1607.37 लाख के पुल का निर्माण भी शुरू होगा।

पुल का कार्य लॉकडाउन के चलते शुरूआती दौर में ही रूक गया था। बदायूं-मेरठ हाईवे पर फोरलेन का निर्माण भी अधर में लटका है। कई स्थानों पर पुलिया बनने के अलावा डिवाइडर बनने का कार्य अधूरा है। ये भी सभी कार्य शुरू करा जाएंगे। मंडी पुलिस चौकी से दातागंज मार्ग को जोड़ने वाला मझिया मार्ग भी जल्द बनना शरू हो जाएगा।

वर्तमान में इस मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी है।डिप्टी सीएम ने की बीसीडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीसी की। कहा, निर्माण कार्य के दौरान मॉस्क का प्रयोग अवश्य करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाए। निर्माण कार्य के दौरान अफसर सेनेटाजन की व्यवस्था कराएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें