ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंचार नवंबर से बनना शुरू हो जायेगा प्रतिमा स्थल

चार नवंबर से बनना शुरू हो जायेगा प्रतिमा स्थल

रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति की बैठक समिति के सदस्य मनोज जौहरी के जवाहरपुरी स्थित आवास पर की गयी। समिति अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि...

चार नवंबर से बनना शुरू हो जायेगा प्रतिमा स्थल
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 02 Nov 2020 03:07 AM
ऐप पर पढ़ें

रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति की बैठक समिति के सदस्य मनोज जौहरी के जवाहरपुरी स्थित आवास पर की गयी। समिति अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि चार नवंबर से प्रतिमा निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि वीरांगना चौक पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना और चौक के सौंदर्यकरण कार्य में पालिका की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि समिति ने प्रथम बैठक से ही यह तय किया था, कि वीरांगना चौक नगर का सबसे भव्य चौक बनेगा। निर्माण कार्य व सौंदर्यीकरण के कार्य का ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है। मूर्तिकार चार नवंबर से कार्य आरंभ कर देगा। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण हो जायेगा। समिति के सभी सदस्य आर्थिक सहयोग के लिये संपर्क निरंतर जारी रखे। संचालन समिति महासचिव हरि प्रताप सिंह राठोड़ ने किया। धनपाल सिंह, धीरज सक्सेना, विनोद गुप्ता, सुशील कुमार सिंह, राकेश सिंह, सतेंद्र पाल सिंह, भूराज सिंह, शेर बहादुर सिंह, राजपाल सिंह, डाल भगवान मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें