ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंVIDEO : पुरानी पेंशन के लिए मैदान में उतरे राज्य कर्मचारी

VIDEO : पुरानी पेंशन के लिए मैदान में उतरे राज्य कर्मचारी

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले दिन राज्य कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सभी विभागों के राज्य कर्मचारी...

VIDEO : पुरानी पेंशन के लिए मैदान में उतरे राज्य कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंTue, 08 Jan 2019 03:36 PM
ऐप पर पढ़ें

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले दिन राज्य कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

सभी विभागों के राज्य कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ।कुछ राज्य कर्मचारी मालवीय आवास पर एकत्र हुए हैं। जिले की राष्ट्रीय कृत बैंकों के कर्मचारी भी हड़ताल में कूदे हैं।बैंक कर्मचारियों ने पूरी तरीके से काम कामकाज बंद कर हड़ताल में योगदान दिया है। बैंकों की हड़ताल के चलते लेनदेन प्रभावित है ।जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । हड़ताल कल भी जारी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें