एसएसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण

Feb 28, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं, शस्त्रागार, मालखाने और बंदीगृह की साफ-सफाई व रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी चेतावनी दी। सभी स्टाफ मौजूद थे।

एसएसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण

सहसवान, संवाददाता। एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाने, शस्त्रागार एवं बंदीगृह का बारीकी से देखी व साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। एसएसपी ने मालखाने में रखे शस्त्रों और जब्त सामान का भौतिक सत्यापन करते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। बंदीगृह की स्वच्छता, सुरक्षा इंतजाम व बंदियों के रख-रखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा सभी प्रविष्टियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस समेत अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई।

एसएसपी ने निर्देश दिए कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सीओ अशोक कुमार, कोतवाल धनंजय सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।