56 पुलिस कर्मियों के तबादले, 36 सिपाही लाइन हाजिर
Badaun News - एसएसपी अंकिता शर्मा ने 56 सिपाहियों का तबादला किया है और 36 को लाइन हाजिर किया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है। कई थानों और शाखाओं में सिपाहियों को प्रभावित किया गया है, जिसमें मूसाझाग और सिविल लाइंस कोतवाली के सिपाही शामिल हैं।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने अलग-अलग थानों में तैनात 56 सिपाहियों तबादले किए हैं। वहीं 36 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन से नई तैनाती मिली है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इसमें चार सिपाही मूसाझाग थाने के लाइन हाजिर किए गए हैं। जबकि सिविल लाइंस कोतवाली के एक सिपाही को मारपीट के मामले में लाइन हाजिर किया गया है। तबादला सूची के तहत कई शाखाओं और थानों में तैनात कर्मियों को प्रभावित किया गया है। यातायात शाखा से हेड कांस्टेबल प्रभात श्रीवास्तव, रमेश कुमार, बलविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र नागर, तपस कुमार और सुमित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।
इसके अलावा एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मूसाझाग थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सराफात, चालक राजेश बाबू, कांस्टेबल विकास और प्रेमराज। सिविल लाइंस कोतवाली से अंकित कुमार को भी एक मारपीट प्रकरण को लेकर और सिविल लाइंस से ही धर्मेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया।इसके अलावा उझानी से तीन, बिनावर से दो, जबकि दातागंज, वजीरगंज और सहसवान से दो-दो सिपाही प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा कादरचौक, उसहैत, अलापुर, हजरतपुर, बिसौली, फैजगंज बेहटा, मुजरिया, जरीफनगर, बिल्सी, सदर कोतवाली, उसावां और उघैती से एक-एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। जबकि पुलिस लाइन से कुछ सिपाहियों को नई तैनाती दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


