Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsSpecial Voter List Revision Begins in Billsi UP - Awareness Campaign Launched
एसडीएम ने एसआईआर के गणना प्रपत्र वितरण का शुभांरभ

एसडीएम ने एसआईआर के गणना प्रपत्र वितरण का शुभांरभ

संक्षेप: Badaun News - विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य का निरीक्षण करने के दौरान लोगों को जागरूक करते एसडीएम प्रेमपाल।

Wed, 5 Nov 2025 01:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बिल्सी। नगर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने नगर के मोहल्ला संख्या पांच में बूथ नंबर 94 पर बीएलओ के साथ गणना प्रपत्र वितरित कर मतदाताओं को जागरूक किया। एसडीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य आज से एक माह तक चलाया जाएगा। इसमें विधानसभा क्षेत्र के 389 सभी बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की, ताकि वोटर लिस्ट को सही ढंग से तैयार किया जा सके। उन्होंने प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता पर जोर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की कार्यवाही के दौरान अपने मतदेय स्थल के समस्त मतदाताओं से सम्पर्क करते हुए प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र दो प्रतियों में उपलब्ध कराए और उन्हें गणना प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान की जायेगी। बीएलओ द्वारा इस बात का भी ध्यान रखा जायेगा कि वृद्ध, बीमार, दिव्यांग, निर्धन एवं अन्य अशक्त समूहों के मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्राप्त करने एवं भर कर जमा करने में कोई असुविधा न हो। तहसील कार्यालय से मंगलवार को सौ से अधिक बीएलओ को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए है। इस मौके पर नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, लेखपाल सूरज भारती, राजीव सागर आदि मौजूद रहे।