जनता चाहती सपा की सरकार बने : प्रेमपाल
Badaun News - बिल्सी में बदायूं रोड स्थित सपा के नगर अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक बाद पदाधिकारियों के साथ मौजूद पूर्व विधयक प्रेमपाल सिंह।

बिल्सी। बदायूं रोड स्थित सपा नगराध्यक्ष कविंद्र सक्सेना के प्रतिष्ठान पर सपा की बैठक आयोजित की गई। उदयवीर सिंह शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में आजमगढ़ सांसद के प्रतिनिधि विपिन यादव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरें। सर्वेश यादव, किशोरीलाल शाक्य, अवधेश यादव, मनवीर सिंह, अकरम कुरैशी, नन्हे सिंह, डॉ. नीरज यादव, सुनील यादव, शंभू शर्मा, उदयभान सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


