सपा प्रमुख पर पोस्टरबाजी के बाद एसएसपी से मिले विधायक, कार्रवाई की मांग
बदायूं में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर सपा नेताओं में आक्रोश है। विधायक बृजेश यादव ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर पोस्टर लगाए हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच का आश्वासन दिया है।

बदायूं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ शहर में लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार शाम सहसवान विधायक बृजेश यादव ने कैंप कार्यालय पर एसएसपी को ज्ञापन देकर पोस्टर लगाने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर दम है तो एक पोस्टर हमारे सामने भी लगाकर देखें। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कराने का आश्वासन दिया है। सपा के नेताओं ने शहर में लगाए गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टरों को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सहसवान विधायक बृजेश यादव की ओर से एसएसपी अंकिता शर्मा से उनके कैंप पर मुलाकात कर ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि अज्ञात असामाजिकतत्वों ने सुनियोजित तरीके से सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से शहर के कई सार्वजनिक स्थानों पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्टर लगाए। ज्ञापन में जिला पंचायत गेट, बैल्गा फैक्ट्री, अंबेडकर पार्क, दातागंज तिराहा, बड़ी ज्यारत और रोडवेज समेत कई स्थानों का उल्लेख करते हुए इसे माहौल खराब करने की साजिश बताया गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विधायक की प्रतिक्रिया
विधायक बृजेश यादव ने कहा कि किसी भी अपराध या घटना की सूचना सबसे पहले पुलिस को दी जाती है और उन्होंने भी पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दे दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि रात में डकैतियां पड़ जाती हैं, लेकिन पुलिस की गश्त दिखाई नहीं देती,
पुलिस की कार्रवाई
उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्टर लगाने वालों के बारे में पुलिस को भी जानकारी हो सकती है। विधायक ने कहा कि एसएसपी ने विभागीय और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर जांच कराने का भरोसा दिया है। इस मौके पर सपा के सपा की प्रदेश महासचिव इंदु सक्सेना, वरिष्ठ नेता सुरेश पाल सिंह चौहान, अशोक यादव, बदायूं सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि अनिल गोस्वमी समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


