सपा ने मनाई पटेल और महर्षि वाल्मीकि जयंती
सपा के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जयंती, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई...
सपा के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जयंती, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती तथा आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनायी। कहा, सरदार वल्लभ भाई पटेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई।
वाल्मीकि, संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता हैं जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की। आचार्य नरेंद्रदेव भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार एवं शिक्षाविद थे। वे कांग्रेस समाजवादी दल के प्रमुख सिद्धान्तकार थे। इस मौके पर पूर्व डीसीबी चेयरमैन ब्रजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख अवनीश यादव, ओमवीर सिंह, रजनीश गुप्ता, इंदु सक्सेना, राजीव राज गुप्ता, आमिर सुल्तानी, फरहत अली, रामेश्वर शाक्य, राजू यादव, विमल शर्मा, उपदेश गुर्जर, सिम्मी, अनिता देवी मौजूद थे।
