ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंप्राइवेट बस की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल

प्राइवेट बस की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल

चंदौसी से लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को प्राइवेट बस ने रौंद दिया, जिसमें बेटे की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल मां को चंदौसी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया...

प्राइवेट बस की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSun, 16 Jun 2019 01:29 AM
ऐप पर पढ़ें

चंदौसी से लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को प्राइवेट बस ने रौंद दिया, जिसमें बेटे की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल मां को चंदौसी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। गांव भोजपुर निवासी 22 वर्षीय ललित कुमार पुत्र यशवीर शुक्रवार को चंदौसी अपनी मां हीरेश्वरी देवी 45 वर्ष के साथ चंदौसी में रह रहे भाई-बहनों से मिलने के लिए गया था।

दोपहर को वह मां के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एक प्राइवेट बस ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर में बाइक सवार बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे होने के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं घायल मां की हालत गंभीर होने के चलते उसे चंदौसी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि ललित तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई विशाल और चचेरे-तहेरे भाई-बहन चंदौसी में रहते हैं। पुलिस प्राइवेट बस को कब्जे में लेकर चालक और मालिक की तलाश में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें