शराब के विवाद में मारपीट छह पर मुकदमा

Apr 22, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - शराब के विवाद में बबिता देवी ने तहरीर दी, जिसमें गांव के राधे और उसके साथियों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया। राधे ने बबिता के पति को शराब पिलाने को लेकर विवाद किया, जिसके बाद बबिता और उसकी सास पर भी हमला हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शराब के विवाद में मारपीट छह पर मुकदमा

शराब को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए गए। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर कलां निवासी बबिता देवी पत्नी दुर्वेश ने तहरीर देकर बताया कि गांव के राधे पुत्र गंगाराम उसके पति को शराब पिलाने को लेकर विवाद करने लगा। विरोध करने पर राधे ने गाली-गलौज की। आरोप है कि राधे व बेचे पुत्र राधे ने बबिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बचाने पहुंची सास श्रीदेवी को भी पीटा गया। इसी दौरान मुनेश, मुकेश व ग्रीश पुत्रगण नत्थू भी मारपीट में शामिल हो गए। सभी आरोपियों के खिलाफ छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।