
भागदौड़ खत्म, 21 दिन के अंदर करें जन्म प्रमाण पत्र को आवेदक
Badaun News - भागदौड़ खत्म, 21 दिन के अंदर करें जन्म प्रमाण पत्र को आवेदकभागदौड़ खत्म, 21 दिन के अंदर करें जन्म प्रमाण पत्र को आवेदकभागदौड़ खत्म, 21 दिन के अंदर करे
बदायूं। घर पर प्रसूताओं की डिलीवरी के बाद सबसे बड़ी दिक्कत बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र की है। इसके लिए एक-दो नहीं दर्जनों लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते हैं लेकिन यह भागदौड़ कम हो गई है। बस जागरूकता दिखाने की जरूरत है। ग्रामीण सीधे पंचायत घर जायें और पंचायत सहायक एवं सचिव को दस्तावेज दें। 21 दिन के अंदर दस्तावेज देने पर आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बन जायेगा। जनपद में सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर रखी है। अस्पतालों में जन्म लेने पर प्रमाण पत्र वहीं से बन जाता है लेकिन जिले में जो डिलीवरी प्रसूताओं की घर पर होती हैं।

उनके सामने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का संकट आता है और परेशान होते हैं। पंचायत राज विभाग में ऐसे 50 से मामले लंबित हैं लेकिन इसका भी कारण है। अगर लोग प्रसूता की डिलीवरी के बाद 21 दिन के अंदर परिवार अपना आवेदन पंचायत घर में दे दे तो जन्म प्रमाण पत्र के लिए भागना नहीं पड़ेगा। प्रसूता की डिलीवरी की दिनांक से 21 दिन के अंदर पंचायत घर पर जाकर पंचायत सहायक को अपना आवेदन पत्र दे दें तो प्रमाण पत्र आसानी से बन जायेगा। अगर 21 दिन के बाद प्रयास करते हैं तो फिर शपथ पत्र और एसडीएम की जांच रिपोर्ट, बीडीओ की जांच रिपोर्ट सहित बहुत उलझन हैं। फिलहाल 21 दिन के अंदर आवेदन करने पर आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है। बतादें कि जिले भर से सैकड़ों की संख्या में आवेदन आ भी रहे हैं और जन्म प्रमाण पत्र बन भी रहे हैं। इनकी लगती है रिपोर्ट ग्राम पंचायत में अगर किसी महिला की डिलीवरी घर पर हुई है। उसको बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो दस्तावेज पंचायत घर में पंचायत सहायक के पास जमा कर दें। जिसके बाद ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वारा दस्तावेजों पर रिपोर्ट लगाई जाती है। इसके बाद ब्लाक के लिए प्रक्रिया पूर्ण कर भेजे जाते हैं तब जाकर जन्म प्रमाण पत्र बनता है। यह चाहिए दस्तावेज 1---प्रसूता का आधार कार्ड। 2---प्रसूता के पति का आधार का र्ड। 3---टीकाकरण का कार्ड। 4---सचिव को संबोधित प्रार्थना पत्र। 5---बच्चे का चयनित नाम (हिन्दी-अंग्रेजी शब्दों में)। फैक्ट फाइल::: जनपद में कुल तहसील : 05 जनपद में कुल ब्लाक : 15 जनपद में कुल ग्राम पंचायत : 1037 जनपद में कुल राजस्व गांव : 1407 जनपद में कुल न्याय पंचायत : 136

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




