Badaun News: श्याम भक्त आज निकालेंगे पैदल निशान यात्रा

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बिल्सी में, श्री श्याम भक्तों द्वारा 11 जुलाई को सुबह पांच बजे श्री श्याम भवन से श्री श्याम मंदिर सिरासोल तक पैदल निशान यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जय श्री श्याम का जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल होंगे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील की।

Badaun News: श्याम भक्त आज निकालेंगे पैदल निशान यात्रा

Badaun News: बिल्सी। श्री श्याम भक्तों की ओर से शनिवार 11 जुलाई की सुबह पांच बजे श्री श्याम भवन, मोहल्ला संख्या एक से खेड़े वाली मईया स्थित श्री श्याम मंदिर, सिरासोल तक पैदल निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जय श्री श्याम के जयघोष के साथ शामिल होंगे। आयोजन समिति पदाधिकारी गौरव देवल ने सभी श्रद्धालुओं से समय से पहुंचकर यात्रा में सहभागिता करने की अपील की है। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर श्री श्याम मंदिर सिरासोल पहुंचेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।