परशुराम विद्या मंदिर में श्रीराम कथा शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं के भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीराम कथा महोत्सव की शुरुआत कलश शोभायात्रा के साथ हुई। सामाजिक संत रवि समदर्शी महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए रामायण को मानवता का मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक राहुल पाण्डेय और अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

परशुराम विद्या मंदिर में श्रीराम कथा शुरू

बदायूं। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कलश शोभायात्रा के साथ श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन सामाजिक संत रवि समदर्शी महाराज ने भक्तों को संबोधित किया। बताया रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन करने वाला ग्रंथ है, जो हमें माता-पिता, परिवार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध कराता है। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा से हुई। इस अवसर पर मुख्य यजमान विद्यालय प्रबंधक राहुल पाण्डेय एवं लीला पाण्डेय रहे। कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक रामबहादुर पाण्डेय, समिति अध्यक्ष अमित पाण्डेय, उपाध्यक्ष आरके उपाध्याय, प्रधानाचार्य एनसी मिश्र आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।