Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsShreemad Bhagwat Katha Begins on September 11 at Shri Balaji Dham

श्रीमदभागवत कथा आज से
संक्षेप:
Badaun News - श्री बालाजी धाम द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ 11 सितंबर को होगा। मुख्य यजमान हनुमान जी होंगे। यह कथा 11 से 19 सितंबर तक कछला रोड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में आयोजित की जाएगी। कथा का...
Sep 11, 2025 05:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
बिल्सी। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम की ओर से आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार 11 सितंबर से किया जाएगा। मुख्य यजमान स्वंय हनुमान जी होंगे। कथा 11 से 19 सितम्बर तक नगर के कछला रोड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में आयोजित की जाएगी। कथा की अमृतमयी रस वर्षा कथाव्यास जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से होगी। कथा के पहले दिन नगर के मुख्य बाजार में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी दीपक माहेश्वरी ने दी है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


