Badaun News: नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा 27 से

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News: बिसौली, संवाददाता। शिव महापुराण कथा का आयोजन 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें स्थानीय श्रद्धालु उत्साहपूर्ण तैयारी कर रहे हैं। कथा में विभिन्न जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

Badaun News: नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा 27 से

Badaun News: बिसौली, संवाददाता। शिव महापुराण कथा का आयोजन शिव शक्ति फार्म हाउस, नखाशा बाजार, करनपुर में किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 27 सितंबर को सुबह आठ बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कथा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और आयोजन स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

आयोजकों की उपस्थिति

आयोजकों के अनुसार कथा में भिंड जिले में स्थित डॉक्टर हनुमान जी दंदरौआ सरकार के महंत रामदास महाराज मौजूद रहेंगी। प्रसिद्ध संत कवि सात्विक नीलदीप महाराज के माध्यम से उन्हें निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा आयोजक राहुल कुमार सिंह एवं अनुराग सिंह टिंकू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्री दया शंकर सिंह, कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, नोएडा विधायक पंकज सिंह, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, सदर विधायक महेश गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है।

कथा का कार्यक्रम

कथा व्यास महामंडलेश्वर अनंतश्री विभूषित ब्रह्मऋषि पूज्यपाद अमृतदास खाकी जी महाराज होंगे। कथा का आयोजन 27 से पांच अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक होगा। आयोजन के दौरान दो अक्टूबर को शाम चार बजे भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। तीन अक्टूबर को शाम छह बजे पूज्य कालीचरण महाराज द्वारा शिव तांडव का गायन होगा। वहीं चार अक्टूबर को शाम पांच बजे कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। छह अक्टूबर को विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजक राहुल कुमार सिंह एवं अनुराग सिंह टिंकू ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

प्रमुख प्रश्न

✦कथा का आयोजन कब शुरू होगा?−
कथा का आयोजन 27 सितंबर को सुबह आठ बजे भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा 27 से