Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsShipra Pathak Returns to India After Successful London Tour Promoting Indian Culture
  लंदन में डंका बजाकर लौटीं शिप्रा का एयरपोर्ट पर स्वागत

लंदन में डंका बजाकर लौटीं शिप्रा का एयरपोर्ट पर स्वागत

संक्षेप:

Badaun News - लंदन से वापस दिल्ली लौटने पर एयरपोर्ट पर मौजूद वाटरवूमेन क्षिप्रा पाठक।26 बीडीएन 14--लंदन से वापस दिल्ली लौटने पर एयरपोर्ट पर मौजूद वाटरवूमेन क्षिप्रा

Thu, 27 Nov 2025 01:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। लंदन में भारतीय सनातन संस्कृति का डंका बजाने के बाद जब वाटर वुमन शिप्रा पाठक भारत लौटीं तो दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनका शानदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में एकत्रित सनातन प्रेमियों ने पुष्पवर्षा और गाजे-बाजे के साथ जय भारत, जय सनातन के नारों से एयरपोर्ट को गुंजायमान कर दिया। 45 दिन की विदेश यात्रा के दौरान शिप्रा पाठक ने लंदन में अपनी पुस्तक ‘महाकुंभ’ के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन किया। पुस्तक में उन्होंने कुंभ की दिव्यता, पंचतत्व संस्था की गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को विस्तार से समझाया है। उन्होंने बताया कि वह पहले केवल 250 प्रतियां लेकर गई थीं, लेकिन वहां हजारों प्रतियों की मांग को देखते हुए और पुस्तकों की आपूर्ति का अनुरोध किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लंदन के दोनों सदनों में हिंदी में अपने प्रभावशाली संबोधन के कारण शिप्रा पाठक ने लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा मैं भारत से हूं, जहां नदियों का पूजन किया जाता है। गंगा, नर्मदा और गोमती के किनारे रहने वाले लोग अपने को सौभाग्यशाली समझते हैं। लोगों को थेम्स नदी की ऊर्जा और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के गौरव से जोड़ते हुए भारतीय नदियों के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लंदन का 100 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आने वाले महीनों में अयोध्या राम मंदिर, प्रयागराज, नर्मदा नदी और गोमती नदी दर्शन के लिए पंचतत्व संस्था के निमंत्रण पर भारत आने वाला है।