आंधी-बारिश से गेहूं की कटाई प्रभावित, 300 गांव की बत्ती गुल
Badaun News - जनपद में लगातार तीन दिन से आंधी और बारिश ने तबाही मचाई है। किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है और बिजली सप्लाई व्यवस्था भी ठप हो गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। किसान चिंतित हैं कि इससे गेहूं की फसल को काफी नुकसान हो सकता है।

जनपद में लगातार तीन दिन से आंधी और बारिश ने तबाही मचा दी है। किसानों की फसलों को बारिश और आंधी से नुकसान हो रहा है। वहीं बागवानी भी चौपट हो गई है। आंधी और बारिश के बाद बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बिजली की लाइनें और खंभा टूटकर गिर गए हैं और ट्रांसफार्मर खराब हो गए या फिर टूटकर गिर गये हैं। जिनको ठीक करते-करते बिजली निगम परेशान हैं। आंधी और बारिश ने बिजली निगम की नाक में दम कर दी है वहीं बिजली सप्लाई व्यवस्था बंद होने से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। बिजली सप्लाई संचालित नहीं हो पाती है तब तक आंधी और बारिश से बिजली सप्लाई ठप हो जा रही है।
लगातार तीसरे दिन भी आंधी बारिश ने तबाही मचाई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने जनपद को ऑरेंज जोन में रखा है। रविवार की सुबह बादलों के बीच हुई और दिनभर आसमान में बादल छाये रहे। शाम के समय पांच बजे के बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश-आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया थ। जिसमें कहा कि अगले तीन घंटों में जिले में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि के साथ आंधी होगी। इस अलर्ट में बदायूं, बरेली, एटा, फर्रूखाबाद, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर को शामिल किया। देरशाम को सात बजे के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला। तेज हवा चलने से बिजली व्यवस्था फिर से चौपट हो गई और सप्लाई बंद हो गई। इधर शनिवार-रविवार की रात को लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश आने से बिजली की लाइनें, खंभा दूसरे दिन भी टूट गए और ट्रांसफार्मर उखड़कर गिर गये। जिससे रात को ही सप्लाई ठप हो गई। जिसमें जनपद भर में 70 से ज्यादा खंभा टूट गए और 400 से ज्यादा बिजली की लाइनें टूट गई्ं। इसके चलते करीब 300 गांव में 16 से 18 घंटे तक बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी है। शहरी इलाकों में जरूर रविवार की सुबह में आठ बजे करीब बिजली सप्लाई आ गई देहात इलाके में शाम को चार या पांच बजे के बाद बिजली सप्लाई आई। आज साफ रहेगा मौसम, दो दिन फिर बारिशजनपद में लगातार मौसम खराब हो रहा है और आंधी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज जरूर मौसम साफ रहेगा और धूप निकल सकती है। मगर आगामी दिनों दिनों मौसम ठीक नहीं रहेगा। सात और आठ अप्रैल को मौसम खराब रहेगा और झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार जनपद में 80 से 90 फीसदी बारिश होना दिखाया जा रहा है। अगर इतनी बारिश होती है तो पानी-पानी हो जायेगा। काला पड़ जायेगा गेहूं, दाम मिलेंगे कमजनपद के किसान काफी चिंतित हैं। क्योंकि पिछले कई दिनों से मौसम खराब हो रही है और लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है। जिससे गेहूं की कटाई बंद हो चुकी है। अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो एक तो गेहूं कटाई लेट हो जायेगी और कई दिन तक गेहूं की कटाई बंद रहेगी। इसके अलावा गेहूं की फसल को काफी नुकसान होगा। उत्पादन कम हो जायेगा। इसके अलावा गेहूं का दाना काला हो जायेगा या फिर चमक चली जायेगी। जिसके बाद बाजार में गेहूं के दाम घट जायेंगे। क्रय केंद्रों पर भी गेहूं को जल्दी नहीं लिया जायेगा। इससे किसान पूरी तरह प्रभावित हो जायेगा। बागवानी को भारी नुकसानजनपद में कई दिन से गरज के साथ बारिश हो रही है और तेज आंधी आ रही है। एक तो आंधी में बागवानी को फसल गिरने का नुकसान है। इसके अलवा गरज होने से बागवानी की फसल काफी खराब हो सकती है। बागवानी करने वाले किसानों के सामने भी संकट आकर खड़ा हो गया है। किसानों का इंतजार है कि बारिश और आंधी रूक जाये तो नुकसान से बचा जा सकता है। किसानों के खेतों में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। अभी तक तो कोई नुकसान नहीं है लेकिन हां अगर ज्यादा बारिश होती है तो गेहूं की फसल को नुकसान होगा। बाकी आंधी से बागवानी को नुकसान हो रहा है। डॉ. मनीष सिंह, कृषि वैज्ञानिक केवीके उझानीदो दिन से रोज आंधी और बारिश हो रही है इसलिए बिजली लाइनें कुछ जगह टूटी हैं और ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। इसके अलाव खंभे टूटे थे। अधिकारियों संग कर्मचारियों की टीम ने पूरी रात और दिन पेट्रोलिंग की है। इसलिए कुछ इलाकों की बिजली सप्लाई बंद हुई थी मरम्मत के बाद संचालित करा दिया गया है। चंद्रशेखर कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


