बिसौली में आंधी-बारिश से भारी नुकसान
Badaun News - रविवार शाम को तेज आंधी-तूफान और बारिश ने नगर में भारी नुकसान पहुंचाया। कई पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से मुख्य मार्ग बंद हो गए। सैकड़ों बीघा मक्का की फसल गिरने से किसानों को नुकसान हुआ। प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की गई है।

नगर में रविवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी नुकसान हुआ। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बदायूं-चंदौसी हाईवे सहित कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह बंद हो गए। वहीं, सैकड़ों बीघा मक्का की फसल गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण एमएफ हाईवे पर मुड़िया धुरेकी के सामने पीपल और नीम के विशाल पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। सूचना पर मुड़िया धुरेकी की चेयरमैन अनुपम पाठक और वैभव मिश्रा ने जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
इसके अलावा चंदौसी रोड के भटपुरा, सर्वा, दबतोरी और इस्लामनगर-बिल्सी मार्ग पर सोत नदी के पास भी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साफ कराया। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है। क्षेत्र में मक्का की फसलें पूरी तरह जमीन पर बिछ गई हैं। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर जल्द उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


