महिला से मारपीट में चार पर मुकदमा
बदायूं के बिसौली क्षेत्र की महिला भारती ने गांव के चार पुरुषों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 27 मई को गोबर डालने गई महिला के साथ पप्पू ने मारपीट की। पति किशनपाल से शिकायत करने पर पप्पू ने अन्य के साथ मिलकर किशनपाल के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बदायूं। बिसौली क्षेत्र के गांव करखेड़ी निवासी भारती पत्नी किशनपाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में गांव के ही पप्पू पुत्र मोहनलाल, संजीव और पुष्पेंद्र पुत्रगण सूरज सिंह व धर्मवीर पुत्र प्रकाश उर्फ बड्डे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि 27 मई की दोपहर वह घर से गोबर डालने गई थी। उसी दौरान पप्पू वहां पेशाब कर रहा था। मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर दी। महिला ने बताया कि जब उसने घटना की जानकारी अपने पति किशनपाल को दी तो उन्होंने पप्पू से शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद पप्पू ने संजीव, पुष्पेंद्र और धर्मवीर के साथ मिलकर किशनपाल के साथ भी मारपीट की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


