ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंभैंस चोरी होते देख मचाया तो शोर बदमाशों ने मारी गोली

भैंस चोरी होते देख मचाया तो शोर बदमाशों ने मारी गोली

पुलिस की अनदेखी से किसानों के मवेशी (भैंस) चोरी के मामले गंभीर होते जा रहे हैं। यही हाल रहा तो जिले में बड़े बवाल का कारण बन सकता है। पुलिस के मामले...

भैंस चोरी होते देख मचाया तो शोर बदमाशों ने मारी गोली
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बदायूंThu, 25 Aug 2022 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

उझानी। पुलिस की अनदेखी से किसानों के मवेशी (भैंस) चोरी के मामले गंभीर होते जा रहे हैं। यही हाल रहा तो जिले में बड़े बवाल का कारण बन सकता है। पुलिस के मामले को गंभीरता से न लेने का परिणाम बीती रात पशु तस्करों ने भैंस को ले जाने के विरोध करने पर किसान को गोली मार दी। इसके बाद तीन लोगों की भैंस असलहों की जोर पर छोटा हाथी में लाद दे गये। इससे पहले मंगलवार को सिविल लाइंस कोतवाली में तीन गांव के ग्रामीणों ने घेराव कर अपना दुखड़ा रोया था।

बुटला मोड़ पर भैंस चोरी करके ले जाते समय देख लेने पर शोर मचाने पर बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। बुटला दौलत गांव में बदमाशों ने रामवीर की भैंस पिक अप गाड़ी में ले जाते समय शोर मचाने पर गांव के ही पप्पू श्रीवास्तव को डंडा फेंक कर मारा और फरार हो गए। हजरतगंज गांव से भी ब्रज पाल की भैंस चोरी कर ले गए। एक ही रात में भैंस चोरी की तीन बारदातें होने से लोगों में रोष व्याप्त है।

मंगलवार की रात देवरमई पूर्वी निवासी राम चंद्र बुटला मोड़ पर बने अपने घेर में भैंस के पास सो रहे थे। रात डेढ़ बजे के करीब पिकअप लेकर आये बदमाशों ने उनकी भैंस खोल ली। जिस समय बदमाश (पशु तस्कर) भैंस पिकअप में चढ़ा रहे थे, उसी समय उसकी अचानक आंख खुल गई। भैंस ले जाते देख शोर मचाया तो बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली रामचंद्र के पैर में लगने से वह वहीं पर गिर पड़े। बदमाश भैंस पिकअप में लादकर उझानी की ओर भाग गये।

इससे पहले बदमाशों ने बुटला दौलत गांव में रामवीर सिंह की भैंस घर के बाहर पशुशाला से चोरी कर ली। जिसे गांव के पप्पू श्रीवास्तव ने देखा तो शोर मचाना शुरु कर दिया। बदमाशों ने पप्पू को फेंककर डंडा मारकर घायल कर दिया और भैंस लेकर चले गए।

तीसरी घटना इलाके के हजरतगंज गांव में हुई। जहां बदमाश ब्रज लाल की घर के बाहर बंधी हुई भैंस चोरी कर ले गए। तीनों पीड़ितों ने कोतवाली में भैंस चोरी होने की अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। देवरमई पूर्वी निवासी राम चंद्र राजपूत ने भैंस चोरी कर ले जाते बदमाशों के खिलाफ फायरिंग कर जानलेवा हमले में घायल करने की तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सिपाही बोला मैं सो रहा हूं दरोगा को बताओ

बुटला दौलत निवासी रामवीर सिंह ने भैंस चोरी कर ले जाते बदमाशों की रात एक बजे के करीब हल्का के एक सिपाही को दी तो वह बोला मैं सो रहा हूं दरोगा जी को बता दो और फोन काट दिया। बकौल रामवीर अगर पुलिस ने समय रहते उनकी बात पर एक्शन लिया होता तो बदमाशों को आसानी से मय गाड़ी पकड़ा जा सकता था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें