Badaun News: जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़, लगी लंबी लाइन
Badaun News: बदायूं जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मौसमी बीमारियों के मरीजों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक 1,200 लोगों के पर्चे बने। खांसी, जुकाम और बुखार के साथ मलेरिया व डेंगू के लक्षण वाले मरीज भी जांच के लिए पहुंचे। डॉक्टरों ने समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने, खुद दवा न खाने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी।
Badaun News: बदायूं। मौसम में बदलाव के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे। वहीं, मलेरिया और डेंगू के लक्षण वाले मरीज भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर उपचार कराने की सलाह दी। दोपहर 12 बजे तक 1200 लोगों के पर्चा बन चुके थे। सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखाने और दवा लेने के लिए मरीजों को कतार में लगना पड़ा।
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मौसमी बीमारियों से परेशान नजर आए। कई मरीजों ने बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और गले में खराश की शिकायत की। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर जांच कराने की सलाह दी। मलेरिया और डेंगू की आशंका वाले मरीजों को भी जांच के लिए लिखा गया, जिससे बीमारी की पुष्टि होने पर समय से उपचार शुरू किया जा सके। डॉक्टरों ने लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में उतार-चढ़ाव के दौरान सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में लापरवाही करने के बजाय समय से चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। बुखार आने पर खुद से दवाएं लेने से बचना चाहिए। साथ ही घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त पानी पीने और पौष्टिक भोजन लेने के साथ ही तेज बुखार या लगातार परेशानी होने पर अस्पताल में जांच करानी चाहिए।

