पब्लिक पोर्टल पर दिखेंगी स्कूल वाहनों की कमियां
Badaun News - परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों की तकनीकी जांच के लिए एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक अभियान चलाया जा रहा है। एआरटीओ हरिओम ने आठ वाहनों पर कार्रवाई की, जिसमें ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 2.6 लाख का राजस्व जमा हुआ। स्कूल संचालकों को अपने वाहनों की जानकारी एक पब्लिक पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

परिवहन विभाग द्वरा स्कूली वाहनों के तकनीकी निरीक्षण एवं जांच के लिए एक अप्रैल से शुरू हुआ अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के तहत शुक्रवार के लिए एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम ने आठ वाहनों पर कार्रवाई की। एआरटीओ ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा एक पब्लिक पोर्टल जारी किया गया है, जिसमें स्कूल के संचालकों को अपने स्कूल के वाहन की सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। स्कूली बच्चों के माता-पिता एवं सामान्य व्यक्ति वाहन के संबंध में जानकारी पोर्टल से प्राप्त कर सकेंगे। स्कूल संचालक द्वारा भरी गई सूचनाओं के सापेक्ष परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों की तकनीकी जांच की जा रही है।
इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा सात टीम गठित की गई हैं जो प्रतिदिन स्कूलों में जाकर सभी वाहनों की चेकिंग कर रही हैं और उनकी कमियों को पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। एआरटीओ ने आठ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर 2.6 लाख का राजस्व जमा कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


