दोहरे हत्याकांड का आरोपी केशव बांदा, चंद्रशेखर को सोनभद्र जेल भेजा

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - सैजनी कांड के दो आरोपी भाईयों केशव और चंद्रशेखर को स्थानीय जेल से अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया गया है। दोनों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया था। डीजी जेल की संस्तुति के बाद केशव को बांदा और चंद्रशेखर को सोनभद्र जेल में भेजा गया है।

दोहरे हत्याकांड का आरोपी केशव बांदा, चंद्रशेखर को सोनभद्र जेल भेजा

सैजनी कांड के दो आरोपी भाईयों को अलग-अलग जेल में शिफ्ट किया गया है। दोनों आरोपी स्थानीय जिला कारागार में थे। स्थानीय जेल प्रशासन के पत्राचार के बाद डीजी कारागार ने उनको दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की संस्तुति की। डीजी जेल की संस्तुति के बाद दोनों बंदियों को अलग-अलग जेल में भेजा गया। आरोपी केशव को बांदा तो चंद्रशेखर को सोनभद्र की जेल में भेजा गया है। बीती 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की प्लांट के अंदर ही दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

दो अफसरों की प्लांट के अंदर हुई इस हत्या से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए शासन स्तर से मंडलायुक्त के नेतृत्व में एसआईटी गठित की तो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने सैजनी कांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कमिश्नर बरेली की निगरानी में शुरू हुई जांच में केशव और चंद्रशेखर का नाम भी प्रकाश में आ गया। सैजनी कांड के इन दोनों आरोपियों पर डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहे केशव और चंद्रशेखर को पुलिस नहीं पकड़ पाई थी।पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछा चुकी थी। इसी बीच शातिराना अंदाज में केशव और चंद्रशेखर ने पुलिस को चकमा देकर खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। सरेंडर होने के बाद यह दोनों बदायूं जेल में ही थे। संगीन वारदात के आरोपियों को स्थानीय जेल से दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया जेल प्रशासन ने शुरू की। जेल प्रशासन ने इसके लिए पत्राचार शुरू किया तो शासन स्तर से डीजी कारागार ने दोनों बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की संस्तुति कर दी। डीजी कारागार की संस्तुति के बाद आरोपी चंद्रशेखर को सोनभद्र और केशव को बांदा की जेल में भेजा गया है। मंगलवार को कारागार प्रशासन की ओर से दोनों को कड़ी सुरक्षा में संबंधित जेलों में भेजा गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।