ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंनाचते गाते आ रहा केसरिया सैलाब

नाचते गाते आ रहा केसरिया सैलाब

श्रावण के आखिरी सोमवार को अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िया कछला से जल भरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। नाचते गाते भोले के जयकारे लगाते कांवड़ियों का केसरिया...

नाचते गाते आ रहा केसरिया सैलाब
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 09 Aug 2019 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रावण के आखिरी सोमवार को अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िया कछला से जल भरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। नाचते गाते भोले के जयकारे लगाते कांवड़ियों का केसरिया सैलाब सड़कों पर दिखाई दे रहा है। कांधों पर कांवड़ लेकर कांवड़ियों के स्वागत के लिए कई स्थानों पर पांडाल लगाए गए हैं।

श्रावण के आखिरी सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िया कछला गंगाघाट पहुंच रहे हैं। स्थानीय ही नहीं बल्कि दूसरे जिलों से भी कांवड़िया कछला गंगाघाट पर जल भरने पहुंच रहे हैं। भोले के जयकारे लगाते औ कांधे पर कांवड़ को धारण किए कांवड़ियों को केसरिया सैलाब सड़कों पर दिन-रात दिखाई दे रहा है। इस बार कांवड़ियों की भीड़ में महिला कांवड़ियों की भीड़ भी बढ़ी संख्या में दिखाई दे रही है।

वहीं डीजे साउंड सिस्टम के साथ पहुंच कांवड़ियों का अलग ही नजारा दिखाई दे रहा है। भोले की धुन पर नाचते कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें