Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsSafety Upgrades Approved for Bridge on Hazratpur to Gadhiya Rangeen Road
हजरतपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग पर बने पुल पर सुरक्षात्मक कार्य

हजरतपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग पर बने पुल पर सुरक्षात्मक कार्य

संक्षेप:

Badaun News - हजरतपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग पर बने पुल पर सुरक्षात्मक कार्यहजरतपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग पर बने पुल पर सुरक्षात्मक कार्यहजरतपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग पर बने

Dec 09, 2025 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

दातागंज। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के तहत हजरतपुर से गढ़िया रंगीन जाने वाले मार्ग पर राज्य योजना के तहत आजमपुर नगरिया खनू से लालपुर खादर मार्ग के बीच बने पुल पर सुरक्षात्मक कार्य कराये जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से स्वीकृति मिल गयी है। इस कार्य पर 70.58 लाख खर्च होगा। हजरतपुर से गढ़िया रंगीन जाने वाले मार्ग पर स्थित पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से दीवारों को मजबूत करने एवं नयी पेंटिंग, रेलिंग सुधार,जल निकासी आदि कार्य कराये जाएंगे। जिससे लोगों को दिक्कत न हो। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टेंडर होने के बाद धरातल पर काम शुरू करा दिया जायेगा। प्रांतीय खंड एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि हजरतपुर से गढ़िया रंगीन जाने वाले मार्ग पर राज्य योजना के तहत आजमपुर नगरिया खनू से लालपुर खादर मार्ग के बीच बने पुल पर सुरक्षात्मक कार्य कराने के लिए मंजूरी मिल गयी है। कार्य पूरा होने पर इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी लाभ होगा। इस मार्ग से गढ़िया रंगीन एवं शाहजहांपुर को ट्रैफिक निकलता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल मजबूत होने से आवाजाही सुरक्षित होगी। पैरापिट पेंटिंग होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूल वाहनों एवं छोटे चार पहिया वाहनों के लिए जोखिम कम जाएगा। स्थानीय लोगों ने जर्जर सड़क निर्माण की मांग भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की है।