कछला और अटैना गंगा घाट पर पुख्ता होंगे इंतजाम
बदायूं में ज्येष्ठ दशहरा पर स्नान के दौरान 29 लोगों के डूबने और 5 लोगों की मौत के बाद, अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बैठक की। डीएम ने घाटों पर सीसीटीवी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और पार्किंग बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

बदायूं। कछला और अटेना गंगा घाट पर ज्येष्ठ दशहरा पर स्नान करते 29 लोगों के डूबने और पांच लोगों मौत के बाद हरकत में आये अफसरों ने बैठक करके सुरक्षा का खाका तैयार किया। जिससे स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के साथ कोई हादसा न हो। बैठक में तय हुआ आगामी पर्वों और स्नानों को पूरी तरह सुरक्षित और घटना रहित संपन्न कराया जाए। डीएम ने अवनीश राय ने कछला गंगा घाट और अटैना घाट की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों घाटों पर स्थाई रूप से पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पार्किंग स्थल और स्नान सीमा की बैरिकेडिंग कराई जाए। घाटों पर प्रकाश, पार्किंग, बैरिकेडिंग, डेंजर जोन और सेक्टर या जोन को प्रदर्शित करने वाले संकेतक अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। इसके अलावा, उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से स्थाई वॉच टावर स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थानों का मुआयना करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि कछला और अटैना के साथ-साथ जिले के अन्य घाटों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। बैठक में सीडीओ गामिनी सिंगला, एडीएम वित्त त्रिभुवन, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी अभिषेक सिंह, एसडीएम सदर मोहित सिंह, सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे。
लगेंगे सीसीटीवी और वॉच टावर
घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए स्थाई रूप से सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों और डूबने जैसी घटनाओं पर नजर रखने के लिए अधिकारियों को स्थाई वॉच टावर की स्थापना हेतु जल्द मुआयना करने को कहा गया है।
डेंजर जोन और पार्किंग के लगेंगे संकेतक
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कछला और अटैना घाट पर विशेष संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। ये बोर्ड डेंजर जोन (गहरे पानी वाले क्षेत्र), पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग और विभिन्न सेक्टर्स को प्रदर्शित करेंगे, ताकि स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


